
कैथल, 23 जून। जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन कैथल में डायल 112 (ईआरवी) पर तैनात कर्मचारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनप्रीत सिंह सूदन ने की।


बैठक में डीएसपी सुशील प्रकाश, एसपी प्रवक्ता तरसेम, ओएएसआई प्रवेश सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने डायल 112 टीमों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक गश्त और पेट्रोलिंग करें, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित हो।
उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी (Emergency Response Vehicle) टीमों को संबंधित थाना एवं चौकी पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करना चाहिए, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने कर्मचारियों को आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं संजीदगी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईआरवी कर्मचारियों को किया सम्मानित
बैठक के दौरान आमजन की सहायता और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डायल 112 (ईआरवी) कर्मचारियों को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अन्य कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेने और जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एसपी ने कहा कि डायल 112 सेवा पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है तथा इसकी प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए।
Keywords:
Kaithal News, Dial 112 Kaithal, ERV Police Kaithal, SP Manpreet Singh Sudan, Haryana Police, Kaithal Police News, Dial 112 Meeting, Police Patrolling Kaithal, Kaithal Crime Control, Haryana News
wa



Leave a Reply