“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस का नशा जागरूकता अभियान जारी, 10 दिनों में 150 कार्यक्रमों के माध्यम से 20 हजार लोगों को किया जागरूकगुहला-चीका में विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी, डीएसपी रमेश गुलिया ने की सहयोग की अपील


कैथल, 22 जून। हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत कैथल पुलिस का नशा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक सेल गुहला की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है।
एंटी नारकोटिक सेल गुहला प्रभारी पीएसआई सनेश के नेतृत्व में गठित जागरूकता टीम द्वारा सोमवार को आईटीआई गुहला-चीका, देवीलाल पार्क चीका तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया गया।
डीएसपी गुहला रमेश गुलिया ने बताया कि 12 जून से शुरू हुए इस अभियान के दौरान पिछले 10 दिनों में करीब 150 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 20 हजार लोगों की भागीदारी रही। अभियान के तहत लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है और धीरे-धीरे उसे अपराध की दुनिया में धकेल सकता है। नशे की लत का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी पड़ता है। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और समय-समय पर उनसे संवाद बनाए रखना चाहिए।
डीएसपी रमेश गुलिया ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा बेचता हुआ दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बिंदु
26 जून तक चल रहा है नशा मुक्त भारत पखवाड़ा।
कैथल पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।
10 दिनों में 150 कार्यक्रमों के माध्यम से 20 हजार लोगों तक पहुंच।
आईटीआई गुहला-चीका और देवीलाल पार्क में विशेष जागरूकता कार्यक्रम।
युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर।
नशा तस्करों की सूचना देने के लिए डायल 112 पर संपर्क करने की अपील।
Keywords: Kaithal Police, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, Drug Awareness Campaign Kaithal, Guhla Cheeka News, DSP Ramesh Gulia, Anti Narcotics Cell Kaithal, Haryana Police News, Drug Free India Campaign, Kaithal Latest News, Nasha Mukti Abhiyan Haryana.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *