“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

वार्ड 17 शिव कॉलोनी में पहुंचा आदित्य सुरजेवाला का चलता-फिरता अस्पताल, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

वार्ड 17 शिव कॉलोनी में पहुंचा आदित्य सुरजेवाला का चलता-फिरता अस्पताल, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच, जरूरतमंदों को वितरित की गईं मुफ्त दवाइयां

कैथल। कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से संचालित “आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल” वीरवार को शहर के वार्ड नंबर 17 स्थित शिव कॉलोनी में पहुंचा। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

मोबाइल अस्पताल वैन के माध्यम से आयोजित इस शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में डॉ. रविन्द्र शर्मा और डॉ. काजल सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।

दवाइयों के वितरण में सहयोगी श्याम सैनी और रजत ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

लोगों ने की पहल की सराहना

शिविर में पहुंचे सुभाष, जसमेर, रामफल, फूल्ली देवी, अंग्रेजो, संतोष, खजानी देवी, बेदो, विक्की, बलबीर, सतबीर, रमेश, मुकेश, सतपाल, सुमित, सुरेश कुमार, कृष्णा देवी, कमल, हिशम सिंह, टेक चंद, गोपाल, ऋषि, प्रकाश, अमित, धनपति, मांगे राम, रेखा सहित सैकड़ों लोगों ने इस पहल की सराहना की।

लाभार्थियों ने कहा कि निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में स्वास्थ्य जांच तथा दवाइयों पर काफी खर्च करना पड़ता है, जबकि इस शिविर में पूरी तरह निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

जनसेवा की अनूठी पहल

वार्डवासियों ने कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवा पहले किसी विधायक द्वारा उनके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि यह पहल जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

कई वार्डों और गांवों तक पहुंच चुका है मोबाइल अस्पताल

आदित्य सुरजेवाला द्वारा संचालित यह मोबाइल अस्पताल पहले भी कैथल के विभिन्न वार्डों और गांवों में पहुंच चुका है। वार्ड 20 शक्ति नगर, वार्ड 2 महादेव कॉलोनी, वार्ड 14 सुभाष नगर, वार्ड 1 अर्जुन नगर, वार्ड 31 सिरटा रोड, वार्ड 12 हरसौला बस्ती, वार्ड 22 रामनगर एवं रेलवे लाइन पार, वार्ड 17 बलराज नगर, वार्ड 4 छज्जू कुंड, वार्ड 3, वार्ड 11, वार्ड 27 तथा गांव उझाना, पाड़ला, बाबा लदाना और हरिनगर सहित अनेक क्षेत्रों में हजारों लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना उनका परम धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि “निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल” सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है और भविष्य में भी कैथल के सभी गांवों और वार्डों में नियमित रूप से यह सेवा जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *