“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में महिला कांग्रेस की बैठक, भाजपा की नीतियों से नाराज महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

कैथल में महिला कांग्रेस की बैठक, भाजपा की नीतियों से नाराज महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया, संगठन सृजन अभियान को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का लिया संकल्प

कैथल। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस एवं जिला कैथल महिला कांग्रेस समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रज्ञा पाशा जैन के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। बैठक राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार तथा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

कई महिलाओं ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

बैठक के दौरान अनेक महिलाओं ने वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताया और महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रज्ञा पाशा जैन ने नई सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं महिला कांग्रेस कैथल की जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा ने भी नई सदस्यों का स्वागत किया।

राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए शुभकामनाएं दीं।

महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, किसानों की समस्याएं, एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) तथा संगठन सृजन अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी और आमजन के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

एलएमजेपी अस्पताल प्रकरण की निंदा

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कुरुक्षेत्र स्थित एलएमजेपी अस्पताल प्रकरण की कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

महिला सदस्यों ने समाज में व्याप्त भेदभाव, अन्याय और असमानता के खिलाफ संघर्ष करने तथा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली।

साथ ही कार्यकर्ताओं ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

कई महिला कार्यकर्ता रहीं उपस्थित

इस अवसर पर उषा शर्मा, पूजा, नीलम प्रजापति, इंदु, गीता, विधि, चित्रा, सुनीता राणा सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और बैठक को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *