“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम हो रहे स्थापित : ज्योति सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम हो रहे स्थापित : ज्योति सैनी

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र निर्माण का लिया गया संकल्प

कैथल। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सम्मेलन में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

विकसित भारत का संकल्प दोहराने का अवसर

अपने संबोधन में ज्योति सैनी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यह अवधि किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के सपनों को साकार करने की यात्रा रही है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ

ज्योति सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पक्का घर मिला है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से राहत मिली है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

किसानों और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक सहायता दी जा रही है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए सुरक्षा कवच साबित हुई है।

युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर

ज्योति सैनी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना, अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत की नई पहचान स्थापित की है।

आधुनिक आधारभूत ढांचे का हुआ विस्तार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आधुनिक आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हुआ है। वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने सभी नागरिकों से विकास, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन और शपथ ग्रहण

कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। साथ ही विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश तथा डीएमसी कपिल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

विशेषज्ञों ने भी रखे विचार

इस अवसर पर जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज भांबू तथा डॉ. सूरज वालिया ने विकसित भारत विजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर अपने विचार साझा किए।

इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *