“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

12 साल बेमिसाल: मोदी सरकार ने देश को दी नई पहचान, विकास और विश्वास का नया दौर : लीला राम

12 साल बेमिसाल: मोदी सरकार ने देश को दी नई पहचान, विकास और विश्वास का नया दौर : लीला राम

कैथल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल, विकास के विश्वास के” अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक भाई लीला राम ने गांव क्योड़क और मानस में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ शहीद स्थल तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

गांव क्योड़क पहुंचने पर पूर्व विधायक लीला राम ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड से लेकर शहीद जिले सिंह की समाधि स्थल तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए ग्रामीणों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ शहीद स्थल तक मार्च किया।

शहीद स्थल पहुंचकर सभी ने शहीद जिले सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और निरंतर कार्यशैली के कारण आज भारत की वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बनी है।

उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों का विश्वास मोदी सरकार के साथ जुड़ा है और विकास की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है।

इसके बाद लीला राम गांव मानस स्थित गौतम ऋषि आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। आश्रम परिसर में पहले से तैयार पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी सहित कई छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी एक-एक पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

लीला राम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल करके आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस अवसर पर राजपाल तंवर, रामकुमार नैन, हरपाल शर्मा, सुरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र क्योड़क, मंडल अध्यक्ष सतबीर शर्मा, हरेंद्र मानस, रामसिंह खेड़ा, मिंटू नंबरदार, रामधन शर्मा, लोकेन्द्र गिल, राजीव मानस, सुनील मानस, रामदेव, गुरदेव, जिया लाल, बबला क्योड़क, विक्की क्योड़क, जनक क्योड़क, कुशल पाल सैन, इंद्र गोड़ और बाल किशन शर्मा सहित अनेक ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *