“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पंजाबी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

पंजाबी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

📍 खेड़ी गुलाम अली | 🗓️ 07 मई 2026

खेड़ी गुलाम अली: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में पंजाबी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष पंजाबी विषय में कक्षा आठवीं में 100 प्रतिशत तथा कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य हरपाल सिंह ने प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाबी अध्यापक एवं भाषा प्रचार प्रसार समिति हरियाणा द्वारा प्रत्येक वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पंजाबी विषय में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाबी विषय के प्राध्यापक रविंद्र कुमार तथा अध्यापक सुखवंत जी को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मन्नत, खुशप्रीत, महकदीप, पलक प्रीत, सोनम, शिवानी, करण, अश्विनी, अनुज, अरमान, चेतन, आरती, बतेरी और बबीता शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *