“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

आर.के.एस.डी. कॉलेज की छात्रा रूबी को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, कॉलेज का नाम किया रोशन

आर.के.एस.डी. कॉलेज की छात्रा रूबी को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, कॉलेज का नाम किया रोशन

📍 कैथल | 🗓️ प्रेस नोट

कैथल: आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के सायंकालीन सत्र की एम.कॉम छात्रा रूबी ने स्नातकोत्तर अध्ययन हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह छात्रवृत्ति छात्राओं को स्नातक परीक्षा में मेरिट के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत पात्र छात्रा को कुल ₹3,00,000 की राशि प्रदान की जाती है, जिसमें ₹1,50,000 स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष तथा ₹1,50,000 स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के लिए दिए जाते हैं।

रूबी ने अपनी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय एवं सभी प्राध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में एस.एस.सी. परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश की सेवा करना चाहती है।

इस अवसर पर प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं की यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन का प्रमाण है। उन्होंने रूबी को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने रूबी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने भी रूबी को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और समर्पण से ही ऐसी उपलब्धियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य, प्राचार्य प्रभारी, विभागाध्यक्ष एवं सभी प्राध्यापकों ने रूबी को बधाई दी तथा भविष्य में मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अंकित गर्ग, रीना मक्कड़, मीनू भूटानी, रंजू निरवाणी, इला गुप्ता, नीतिका गाबा एवं हेमंत तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *