“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में सड़क सुरक्षा अभियान: एक हफ्ते में 90 वाहनों के चालान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

कैथल में सड़क सुरक्षा अभियान: एक हफ्ते में 90 वाहनों के चालान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

📍 कैथल | 🗓️ 04 मई 2026

कैथल, 04 मई: पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे हरियाणा के आदेशानुसार तथा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से 27 अप्रैल से 3 मई तक विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा गलत लेन में वाहन चलाने, लाल-नीली लाइट का दुरुपयोग करने, नशा करके वाहन चलाने तथा प्रेशर हॉर्न और बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 90 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें गलत लेन में वाहन चलाने के 46, ध्वनि प्रदूषण के 6, लाल-नीली लाइट के गलत इस्तेमाल का 1 तथा शराब पीकर वाहन चलाने के 37 मामले शामिल हैं।

पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए सख्त हिदायत भी दी।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *