नीट परीक्षा को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
कैथल, 02 मई: जिला में 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने हेतु कैथल पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशानुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिले में बनाए गए कुल 5 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 100 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही करवाई जाए तथा किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कर निर्बाध यातायात संचालन को प्राथमिकता दी गई है।
परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए सहायता हेतु विशेष संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए डीएसपी सुशील प्रकाश (9053052105) तथा डीएसपी रमेश चंद्र (9053052101) से संपर्क किया जा सकता है।
कैथल पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।















Leave a Reply