29 मई को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान क्लीनिक का शुभारंभ, अमृत फार्मेसी और वीटा पार्लर का होगा शिलान्यास
कैथल, 28 मई: स्वास्थ्य विभाग की ओर से 29 मई को नागरिक अस्पताल कैथल में “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान” के तहत विशेष क्लीनिक का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही अमृत फार्मेसी और वीटा पार्लर का भी शिलान्यास किया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूंडरी विधायक सतपाल जाम्बा, पूर्व विधायक कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम तथा पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। पंचकूला से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
सिविल सर्जन ने बताया कि डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।


Leave a Reply