“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

नवीन जिंदल बोले- घर, गांव और प्रदेश को विकसित बनाएं, भारत अपने आप विकसित हो जाएगा

सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा की सफलता पर सांसद नवीन जिंदल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कैथल भाजपा कार्यालय में आमजन की समस्याएं भी सुनीं

कैथल, 7 अक्टूबर। सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा के सफल आयोजन के बाद कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल कैथल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जिला नेतृत्व से मुलाकात की तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कई मामलों के समाधान के लिए मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद नवीन जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा की सफलता पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा और संकल्प सभा जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प से जोड़ना है।

देश की प्रगति के लिए समर्पण भाव से काम करने का आह्वान

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की प्रगति के लिए दिन-रात समर्पण भाव से मेहनत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए देशहित में कार्य करने का संदेश प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

नवीन जिंदल ने कहा, “आज हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने घर, अपने गांव, अपने जिले और अपने प्रदेश को विकसित बनाएंगे। जब ये चारों स्तर विकसित होंगे, तो भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।

भाजपा कार्यालय में सुनीं आमजन की समस्याएं

कार्यक्रम के बाद सांसद नवीन जिंदल ने भाजपा कार्यालय में पहुंचे कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों ने विभिन्न स्थानीय और व्यक्तिगत समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। सांसद ने संबंधित मामलों पर अधिकारियों एवं संबंधित प्रतिनिधियों से बातचीत कर समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा युवा अध्यक्ष हरियाणा अक्षित दहिया, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर, जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल, चेयरमैन राजकिशन राणा, चेयरमैन वीरेंद्र रवीश, चेयरमैन सुभाष हजवाना, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सतवीर शर्मा, गोपाल सैनी, आयुष गर्ग, धीरेंद्र क्योडक, विजेंद्र मेहला, मनोज राणा, राजीव राजपूत, नरेंद्र जुलानीखेड़ा, सुशील पांचाल, सरोज करोडा, जोगा सिंह, संजीव मित्तल, प्रवीण रसूलपुर, सत्यवान सीडा, आदित्य भारद्वाज, बलविंद्र जांगड़ा, अक्षरा गुप्ता, शैली मुंजाल, रोहन मित्तल, मनीष शर्मा, जंगीर सिसला, नसीब कक्हेडी, नरेश ढांडा किठाना, संदीप ढुल, जसबीर सोलुमाजरा सहित भाजपा जिला कार्यक्रम के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *