कैथल, 2 अक्टूबर 2026। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गांव खनौदा में वाल्मीकि चौपाल में नवनिर्मित कमरे और हॉल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में गांव के सैकड़ों ग्रामीणों, समाज के लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
समारोह में ग्रामीणों ने नवनिर्मित भवन को गांव के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए खुशी जताई। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि यह भवन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा भवन
आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि वाल्मीकि भवन केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समानता, सामूहिक प्रगति और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बनेगा। नवनिर्मित हॉल के माध्यम से गांव के लोग सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों का बेहतर तरीके से आयोजन कर सकेंगे।
विपक्ष में होने के बावजूद विकास कार्य जारी रखने का दावा
कांग्रेस विधायक ने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनहित से जुड़े कार्यों को राजनीतिक विचारधारा से ऊपर रखते हुए प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने गांववासियों को भरोसा दिलाया कि खनौदा गांव में विकास की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रयास किए जाएंगे और भविष्य में भी आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
ग्रामीणों ने आदित्य सुरजेवाला का जताया आभार
कार्यक्रम में दर्शन खनौदा, पूर्व सरपंच करेशन, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, वेद नंबरदार, बलजीत सिंह, विजेन्द्र बाल्मीकि, बलजीत बाल्मीकी, सुरेश, बनारसी, प्रदीप, अंग्रेज सिंह, नफे सिंह, रामफल, मामू राम, सिया राम वाल्मीकि, बचना राम बाल्मीकी, सूरजभान वाल्मीकि, रिंकू चौकीदार, राजबीर, शमशेर वाल्मीकि, श्याम लाल, नन्हा राम वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों और समाज के लोगों ने आदित्य सुरजेवाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे गांवों के विकास के साथ-साथ दलित, वंचित और कमजोर वर्गों के हितों के लिए लगातार सक्रिय हैं।
ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि नवनिर्मित भवन से गांव में सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
स्थानीय लोगों ने वाल्मीकि चौपाल के नवनिर्मित हॉल के निर्माण को विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना था कि इस तरह की सुविधाएं गांव में सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को भी मजबूत करती हैं।


Leave a Reply