कैथल, 27 सितंबर। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की विशेष बैठक रविवार को जिंदल मार्केट स्थित समिति कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने की। उन्होंने बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों का स्वागत किया और समिति की आगामी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

बैठक में चिराग बंसल ने पिछले महीने का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
6 अक्टूबर को जाएगी 107वीं निशुल्क बस
समिति सदस्य राजीव चौधरी ने बताया कि संस्था की ओर से 107वीं निशुल्क बस सेवा 6 अक्टूबर को सिसला धाम के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद 108वीं निशुल्क बस 8 अक्टूबर को सम्मेश्वर धाम अरुणाय के लिए रवाना होगी।
समिति की ओर से लगातार श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क धार्मिक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन बस सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलता है।
नवरात्रों में माता के दरबार के लिए 5 निशुल्क बसें भेजने का प्रस्ताव
बैठक में नवरात्रों के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। समिति के सभी सदस्यों ने नवरात्रों के उपलक्ष्य में माता के दरबार में 5 निशुल्क बसें भेजने का विचार रखा। इस संबंध में समिति द्वारा आगामी तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा संस्था की ओर से अष्टमी के अवसर पर विशाल भव्य भंडारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों ने भंडारे एवं धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक में चिराग बंसल, मनोज सिंगला, प्रकाश बंसल, भीम सेन वधवा, राजीव चौधरी, वीरभान केमिस्ट, विकास गर्ग एडवोकेट सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply