कैथल, 10 सितंबर। सांसद नवीन जिन्दल की ओर से युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा कार्यालय कपिल कमल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने सांसद नवीन जिन्दल की ओर से युवा खिलाड़ियों को बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट वितरित की।
युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके द्वारा जिम, क्रिकेट किट सहित विभिन्न खेलों से संबंधित आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांसद नवीन जिन्दल का उद्देश्य है कि युवा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और अपनी प्रतिभा के दम पर हरियाणा और देश का नाम रोशन करें।
ज्योति सैनी ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद नवीन जिन्दल की ओर से की जा रही यह पहल सराहनीय है। खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास
भाजपा कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रहे हैं। खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ने से उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।
खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह
गांव बाबा लदाना के युवा खिलाड़ियों ने खेल सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट मिलने से उन्हें नियमित अभ्यास करने में सुविधा होगी। इससे वे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे और अपनी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ा सकेंगे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री जंगीर सिसला, जिला महामंत्री मुनीश शर्मा, जिला सचिव अवधेश किशोर, जिला सचिव शक्ति सौदा, भाजपा नेता कृष जाजनपुर, मंजीत मान, प्रदीप भट्ट, पंकज जांगड़ा, कर्मबीर सिसोदिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


Leave a Reply