“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सिद्ध बाबा राजेश्वर पुरी जी महाराज की पुण्यतिथि 9 सितंबर को, कैथल में होगा धार्मिक आयोजन

कैथल, 6 सितंबर। डेरा बाबा परमहंस पुरी, सूरजकुंड माता मंदिर, माता गेट कैथल में परम पूज्य सिद्ध बाबा राजेश्वर पुरी जी महाराज की पुण्यतिथि 9 सितंबर, बुधवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को सह परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के संबंध में महंत रमन पुरी पुजारी जी ने सनातनी प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी भक्त इस पावन अवसर पर डेरा बाबा परमहंस पुरी पहुंचकर पूज्य बाबा जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करें।

उन्होंने कहा कि बाबा जी की पुण्यतिथि का यह पावन अवसर श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करने का अवसर है। इस दौरान श्रद्धालुओं को अनेक संत-महात्माओं के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिलेगा।

महंत रमन पुरी ने सभी श्रद्धालुओं से निमंत्रण को व्यक्तिगत निमंत्रण समझते हुए 9 सितंबर, बुधवार को डेरा बाबा परमहंस पुरी, सूरजकुंड माता मंदिर, माता गेट, कैथल पहुंचने का आग्रह किया।

उन्होंने सभी सनातनी प्रेमियों का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रद्धालु परिवार सहित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर बाबा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

निवेदक:
महंत रमन पुरी पुजारी जी
डेरा बाबा परमहंस पुरी, सूरजकुंड माता मंदिर, माता गेट, कैथल

ओम नमो नारायण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *