“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

101वीं निशुल्क बस यात्रा बेजुबान बंदरों के भोजन के लिए रवाना, श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति ने किया नेक पहल

कैथल, 6 सितंबर 2026। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की ओर से 101वीं निशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार को सेक्टर-20 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रातः 6 बजे बस को बेजुबान बंदरों के भोजन की व्यवस्था के लिए सयौन्सर के जंगल की ओर रवाना किया गया।

इस अवसर पर शम्मी बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वहीं, श्री धर्मवीर केमिस्ट ने शम्मी बंसल को पटका पहनाकर सम्मानित किया। समिति प्रधान मनोज सिंगला की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

बेजुबान जीवों के लिए भोजन की व्यवस्था नेक कार्य : शम्मी बंसल

मुख्य अतिथि शम्मी बंसल ने कहा कि श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति द्वारा बेजुबान बंदरों के लिए भोजन की व्यवस्था करना बेहद सराहनीय और नेक कार्य है। उन्होंने समिति के सदस्यों की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है।

समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर धार्मिक यात्राओं के साथ-साथ जरूरतमंदों और बेजुबान जीवों की सेवा के कार्य भी किए जाते हैं। 101वीं निशुल्क बस यात्रा के माध्यम से बंदरों के लिए भोजन पहुंचाने का उद्देश्य जीव सेवा की भावना को आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर चिराग बंसल, राजीव चौधरी, प्रेमपाल, राजेंद्र वत्स, संजीव सिंगला, धर्मवीर केमिस्ट, रेनू जिंदल सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *