“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

गांव बरोट में 85 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 16 के हुए रक्त परीक्षण

पूंडरी, 27 अगस्त 2026। लोगों को घर-द्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की पहल पर संचालित निशुल्क मोबाइल मेडिकल यूनिट गुरुवार को पूंडरी हलके के गांव बरोट पहुंची। नवीन जिंदल फाउंडेशन के ‘स्वस्थ कैथल अभियान’ के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में डॉ. बलिंद्र सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान 85 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 16 लोगों के रक्त परीक्षण किए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गांव में मौके पर ही रक्त जांच की सुविधा मिलने पर ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे गांव तक पहुंचने से लोगों को इलाज के लिए दूर जाने और अतिरिक्त खर्च करने की परेशानी से राहत मिल रही है।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रही मोबाइल मेडिकल यूनिट

पूंडरी हलका प्रभारी अरविंद गोलन ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की ओर से ‘स्वस्थ कैथल अभियान’ के तहत ग्रामीणों और आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कारणों या दूरी की वजह से कोई व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट केवल बीमारियों की जांच और उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम के प्रति भी जागरूक कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों की बढ़ती भागीदारी इस पहल की उपयोगिता को दर्शाती है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच महिपाल, विनोद राणा, ईश्वर शर्मा, नारायण दत्त, डॉ. बलिंदर, नितिन, काजल तथा सांसद के हलका प्रतिनिधि अरविंद गोलन सहित कई लोग मौजूद रहे।

SEO Keywords: नवीन जिंदल, स्वस्थ कैथल अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पूंडरी, गांव बरोट, मोबाइल मेडिकल यूनिट, निशुल्क स्वास्थ्य जांच, नवीन जिंदल फाउंडेशन, कैथल स्वास्थ्य सेवाएं

Meta Title: गांव बरोट में 85 लोगों ने लिया निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Meta Description: पूंडरी के गांव बरोट में नवीन जिंदल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 85 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की और 16 लोगों के रक्त परीक्षण किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *