“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

जनसंपर्क अभियान के तहत सजूमा और गुहना पहुंचे पूर्व विधायक लीला राम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत का किया आह्वान

जनसंपर्क अभियान के तहत सजूमा और गुहना पहुंचे पूर्व विधायक लीला राम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत का किया आह्वान

15 जून को कैथल आगमन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं से की अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

कैथल। पूर्व विधायक भाई लीला राम ने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव सजूमा और गुहना का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से 15 जून को भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के कैथल आगमन पर उनका भव्य स्वागत करने का आह्वान किया।

लीला राम ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता सोमवार सुबह 9 बजे ढांड रोड स्थित वृंदावन गार्डन में पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं और आमजन को सादर आमंत्रित किया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को देती है सम्मान : लीला राम

पूर्व विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता जैसी समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन की कमान सौंपना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में मेहनती और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले लोगों को उचित अवसर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं की भागीदारी को भी लगातार बढ़ावा दे रही है और विभिन्न जिम्मेदार पदों पर उन्हें अवसर प्रदान कर रही है।

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जोड़ी प्रदेश और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे आम जनता को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और युद्ध जैसे हालातों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण रखने और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

भारत बना आत्मनिर्भर

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जिन वस्तुओं और उपकरणों के लिए भारत पहले विदेशों पर निर्भर था, आज वही उत्पाद देश में तैयार हो रहे हैं और विदेशों को निर्यात भी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बना है और अब कई देशों को रक्षा उपकरणों की आपूर्ति कर रहा है।

सड़क नेटवर्क और विकास कार्यों का किया जिक्र

लीला राम ने कहा कि देशभर में सड़कों और हाईवे का व्यापक जाल बिछाया गया है, जिससे यात्रा और व्यापार दोनों आसान हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़क संपर्क पहले की अपेक्षा कहीं अधिक बेहतर और सुगम हो चुका है।

उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत संरचना के कारण व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है और लोगों को आवागमन में सुविधा प्राप्त हुई है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सजूमा गांव के सरपंच अनिल कुमार, सतीश सैनी, साहिल सैनी, विक्रम सैनी तथा गुहना गांव के सरपंच जोगिंदर सिंह, बिट्टू वाल्मीकि, अमन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बलकार गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *