“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान, पूर्व विधायक लीला राम ने गांवों में किया जनसंपर्क

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान, पूर्व विधायक लीला राम ने गांवों में किया जनसंपर्क

कैथल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भाई लीला राम ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत कैथल विधानसभा क्षेत्र के गांव सजूमा और गुहना का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा 15 जून को कैथल में होने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता 15 जून को सुबह 9 बजे ढांड रोड स्थित वृंदावन गार्डन में पहुंचेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर उनका स्वागत करने तथा उनके विचार सुनने की अपील की।

लीला राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का प्रमाण है। भाजपा में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां देकर सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि दोनों नेता जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए कार्य करते हैं।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जो उत्पाद और उपकरण पहले विदेशों से आयात किए जाते थे, आज उनका निर्माण भारत में हो रहा है और देश कई क्षेत्रों में निर्यातक की भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि देशभर में आधुनिक सड़क नेटवर्क और हाईवे निर्माण के कारण यातायात तथा व्यापार को नई गति मिली है। बेहतर कनेक्टिविटी से लोगों का समय बच रहा है और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिल रही है।

लीला राम ने दावा किया कि भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत आर्थिक स्थिति में खड़ा है और कठिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद विकास की गति बनाए हुए है।

इस अवसर पर गांव सजूमा के सरपंच अनिल कुमार, सतीश सैनी, साहिल सैनी, विक्रम सैनी तथा गांव गुहना के सरपंच जोगिंदर सिंह, बिट्टू वाल्मीकि, अमन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बलकार गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *