“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

लायंस क्लब कैथल रॉयल के तीन सदस्यों को जिला स्तर पर मिली अहम जिम्मेदारियां

लायंस क्लब कैथल रॉयल के तीन सदस्यों को जिला स्तर पर मिली अहम जिम्मेदारियां

कैथल। लायंस क्लब कैथल रॉयल द्वारा हर्ष होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के उन सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिन्हें लायंस डिस्ट्रिक्ट 321A2 की नई टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई डिस्ट्रिक्ट टीम में क्लब के प्रधान अमित गोगिया को जोन चेयरपर्सन, सुशांत मक्कड़ को स्टार मॉनिटर ऑफ डिस्ट्रिक्ट तथा राहुल शर्मा को डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (आई डोनेशन) नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर क्लब के प्रधान अमित गोगिया ने नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन उमेश गर्ग, लायन लीडर रमन गुप्ता तथा लायन मनिंदर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से क्लब लगातार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम से पूर्व क्लब की ओर से ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सेवा भाव से भाग लेते हुए आमजन को जल सेवा प्रदान की।

समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारी आदिश जैन, राहुल खुराना, गौरव गुप्ता, मनीष बंसल, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर पृथ्वी नोकवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *