“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

14 मई को कैथल में निकलेगी शोभा यात्रा, यात्रा मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं : ट्रैफिक एसएचओ

14 मई को कैथल में निकलेगी शोभा यात्रा, यात्रा मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं : ट्रैफिक एसएचओ

📍 कैथल | 🗓️ 11 मई 2026

कैथल, 11 मई 2026: 14 मई को कैथल शहर में श्री गीता भवन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन मार्गों से शोभा यात्रा गुजरेगी, उन रूटों पर वाहन चालक अपने वाहन लेकर न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान संबंधित मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी।

एसएचओ ने बताया कि शोभा यात्रा 14 मई को सुबह 9 बजे श्री गीता भवन मंदिर से शुरू होगी। यात्रा कमेटी चौक, पार्क रोड, पेहवा चौक, पुराना बस अड्डा, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, चंदाना गेट, प्रताप गेट, डोगरा गेट, सीवन गेट, हिन्द सिनेमा और कमेटी चौक से होते हुए पुनः श्री गीता भवन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। ट्रैफिक एसएचओ ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें, पुलिस प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *