Kaithal Breaking
Kaithal city updates: Heavy rain alert issued | Schools may remain closed tomorrow | Traffic advisory in main market | Kaithal city updates: Heavy rain alert issued | Schools may remain closed tomorrow | Traffic advisory in main market |

सिग्नस अस्पताल की पहल: पुलिस को वितरित की गई फर्स्ट एड किट, आपात स्थितियों में मिलेगी तुरंत राहत

📍 कैथल | 🗓️ Updated: April 2026
आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता के लिए सिग्नस अस्पताल ने पुलिस विभाग को फर्स्ट एड किट वितरित कर सराहनीय कदम उठाया।

कैथल, 14 अप्रैल: आपात स्थितियों में त्वरित राहत उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सिग्नस अस्पताल कैथल की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए जिला पुलिस को फर्स्ट एड किट वितरित की गई।

इस दौरान सिग्नस अस्पताल की टीम द्वारा सभी डायल-112 गाड़ियों, पुलिस राइडर्स तथा विभिन्न थाना प्रभारियों की गाड़ियों को फर्स्ट एड किट उपलब्ध करवाई गई, ताकि किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में पुलिस कर्मी मौके पर ही प्राथमिक उपचार दे सकें।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी गुरविंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने सिग्नस अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि फर्स्ट एड किट से लैस पुलिस वाहन आमजन की मदद में और अधिक सक्षम बनेंगे तथा सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात हालात में घायल व्यक्तियों को तुरंत राहत मिल सकेगी।

सिग्नस अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने के प्रयासों को मजबूती देना है। पुलिस विभाग के साथ मिलकर इस प्रकार की पहल आगे भी जारी रखी जाएगी।

फोटो सलग्न है।

More News