Kaithal Breaking
Kaithal city updates: Heavy rain alert issued | Schools may remain closed tomorrow | Traffic advisory in main market | Kaithal city updates: Heavy rain alert issued | Schools may remain closed tomorrow | Traffic advisory in main market |

जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस का जिला स्तरीय एकदिवसीय कैंप आयोजित, स्वच्छता अभियान चलाया गया

📍 कैथल | 🗓️ Updated: April 2026
एनएसएस स्वयंसेवकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कैथल, 17 अप्रैल: जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनएसएस यूनिट द्वारा जिला स्तरीय एकदिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाते हुए परिसर की साफ-सफाई की।

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उन्हें समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एनएसएस जिला अधिकारी विजेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को अनुशासन और एनएसएस यूनिट से संबंधित नियमों की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया।

इस कैंप का आयोजन जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस यूनिट 1 के इंचार्ज सुनील कुमार और पूनम के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि सिंह ढुल और बलकार नैन ने स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहां देवताओं का वास होता है, इसलिए स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यकारिणी के अन्य सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, दलवीर कैरो, महावीर राविश, राजपाल गुहना, सन्नी चौशाला, महावीर कुंडू, विक्रम सोंगल, कुलदीप सिंह, रजत रापड़िया, स्वतंत्र पाल सिंह और जसवीर मानस भी उपस्थित रहे।

More News