“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पात्र महिलाएं: निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार एक पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएगी।

पात्र महिलाएं: निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार एक पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएगी।
दवा का सेवन प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों और अभियान से जुड़े कर्मचारियों की निगरानी में करवाया जाएगा।
पेट में कीड़े होने से बच्चों में एनीमिया और कुपोषण का खतरा
डीसी अपराजिता ने कहा कि पेट में कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। इसके कारण बच्चों में खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण तथा शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल की दवा पेट के कीड़ों को नियंत्रित करने में मदद करती है। इससे बच्चों के पोषण स्तर और समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायता मिलती है।
दवा खाने के बाद परेशानी होने पर उपलब्ध रहेगी चिकित्सा सहायता
डीसी ने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली खाने के बाद कुछ बच्चों को जी मिचलाने या हल्का पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है।
अभियान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आरबीएसके टीम, मोबाइल मेडिकल यूनिट और 108 व 112 एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
डीसी अपराजिता ने अभिभावकों और शिक्षकों से की सहयोग की अपील
डीसी अपराजिता ने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधकों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं, ताकि जिले में निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर गर्ग, डीडीपीओ रितु लाठर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।