कैथल, 19 अक्तूबर। सांसद नवीन जिन्दल ने विजयादशमी के पावन पर्व पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सत्य का रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो, अंत में विजय सत्य और धर्म की ही होती है।
सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरती विजयादशमी के संदेश को और भी अधिक प्रासंगिक बनाती है। यह वही ऐतिहासिक भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश देकर मानवता को धर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। कुरुक्षेत्र की धरती हमें सिखाती है कि हर परिस्थिति में धर्म के साथ खड़े रहना ही मनुष्य का सबसे बड़ा कर्तव्य है।
रावण दहन के साथ मन के अहंकार और नफरत को भी मिटाएं
सांसद नवीन जिन्दल ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे दशहरे पर रावण के पुतले के दहन के साथ अपने भीतर छिपे अहंकार, नफरत, आपसी मनमुटाव और कड़वाहट को भी समाप्त करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उनके संदेश को जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जाए।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचारों और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने तथा समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना
सांसद नवीन जिन्दल ने कामना की कि विजयादशमी का पावन पर्व कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को दशहरे की हार्दिक बधाई देते हुए जय श्रीराम का संदेश दिया।
कैथल हरित | Kaithal Harit News

