“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

आर के एस डी पब्लिक स्कूल में सी बी एस ई राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

आर के एस डी पब्लिक स्कूल कैथल में सी बी एस ई राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्साह ,उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों तथा देश विदेश से आई लगभग 500 बालिकाएं भाग ले रही हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अश्विनी शोरेवाला जी उपस्थित रहे । श्री आशीष लोहिया जी ने आब्जर्वर के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई । इस अवसर पर श्री साकेत मंगल जी, श्री श्याम बंसल जी, श्री पंकज बंसल जी, श्री जगदीश कोलिया जी, श्री सुनील चौधरी जी, श्री नवनीत गोयल जी, श्री राकेश सर्राफ जी, श्री विपुल सिंगल जी, श्री गगन मित्तल जी ,श्री हरिंदर गुप्ता जी, श्रीमती रश्मि मनचंदा जी,र्श्री राजेश गर्ग जी ,श्री प्रवीण जैन जी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा खेल मशाल प्रज्वलित की गई ।कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात शांति एकता और सद्भावना के प्रतीक के रूप में गुब्बारे आकाश में छोड़े गए ।इस दृश्य ने पूरे वातावरण को उल्लास और उत्साह से भर दिया। इस राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, असम आदि अनेक स्थानों से आए खिलाड़ी शामिल है। प्रतियोगिता में संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े और दुबई से जुड़े प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि श्री अश्विनी शोरेवाला ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।बॉक्सिंग बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरी लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निवेदिता भट जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करना विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी प्रथिभागियो तथा उनके साथ आए कोच का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और खेल जगत में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की भी कामना की। यह प्रतियोगिता 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलती रहेंगी।