कैथल, 12 अक्टूबर 2026। कैथल के वार्ड 2 स्थित अर्जुन नगर की गली नंबर 1 में कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की ओर से संचालित ‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ पहुंचा। यहां आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
मोबाइल मेडिकल वैन से मिली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
अर्जुन नगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. ताविश, डॉ. साहिल और स्टाफ नर्स मीना देवी सहित चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। दवा वितरण में श्याम सैनी और रजत ने सहयोग किया।
शिविर में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने आदित्य सुरजेवाला की इस जनसेवा पहल की सराहना की। वार्डवासियों ने कहा कि निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच व दवाइयों पर काफी खर्च होता है, जबकि इस शिविर में जांच, पर्ची और दवाइयों की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई।
उन्होंने कहा कि मोबाइल अस्पताल की पहल उन परिवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिन्हें अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है या जो आर्थिक कारणों से नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते। ऐसी सुविधाओं से जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती है और स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध होती हैं।
वार्डवासियों ने जनसेवा के कार्य को बताया सराहनीय
स्वास्थ्य शिविर में विक्की भोला, ओमप्रकाश सैन, राजिंदर कौर, बलजीत मोस्टरा, अनंतराम ठाकुर, शोभेश धीमान, नरेश बालू, राजेश वर्मा, सत्यवान, अनिल धीमान, हुक्म सिंह वर्मा, अशोक वर्मा, बबीता वर्मा, सिंदर ढिल्लों, मूर्ति देवी, सोनू, राजपाल, रश्मि, नेहा, राजकुमार, राजेश, सुनीता, विमला, सीमा, उमा रानी, पवन, प्रदीप, प्रवीण, कान्ता, राजबाला, महेन्द्र, कमलेश, श्यामो, रीत कौर, सुरेंद्र, संजय, रीना, राजो और बाला रानी सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।
कैथल के कई वार्डों और गांवों तक पहुंचा मोबाइल अस्पताल
‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ इससे पहले भी कैथल शहर के विभिन्न वार्डों और आसपास के गांवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर चुका है। इन शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवाइयों का लाभ मिल चुका है।
शहर में वार्ड 20 शक्ति नगर, वार्ड 2 महादेव कॉलोनी, वार्ड 14 सुभाष नगर, वार्ड 1 अर्जुन नगर, वार्ड 31 सिरटा रोड, वार्ड 12 हरसौला बस्ती, वार्ड 22 रामनगर व रेलवे लाइन पार, वार्ड 17 बलराज नगर व शिव कॉलोनी, वार्ड 4 छज्जू कुंड, वार्ड 3, वार्ड 11, वार्ड 27 और वार्ड 5 में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं।
इसके अलावा गांव उझाना, पाड़ला, बाबा लदाना, सजूमा, गुहणा, क्योड़क, सांगन, नौच और खनौदा सहित आसपास के गांवों में भी मोबाइल अस्पताल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई हैं।
हर गांव और वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उद्देश्य: आदित्य सुरजेवाला
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना उनका परम धर्म है। उनका उद्देश्य है कि कैथल हलके के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचें। गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से नि:शुल्क चलता-फिरता अस्पताल संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मोबाइल अस्पताल के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

