“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

परचून दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 506 ग्राम गांजा बरामद

कैथल, 13 अगस्त। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलायत पुलिस ने गांव चौशाला में एक परचून की दुकान पर दबिश देकर 506 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दुकान संचालक सुरेश निवासी चौशाला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना कलायत एसएचओ पीएसआई अमन की अगुवाई में एएसआई राजीव कुमार की टीम रामगढ़ से चौशाला रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चौशाला बस अड्डे के पास लक्ष्मी करियाणा स्टोर चलाने वाला सुरेश दुकान की आड़ में गांजा बेचता है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेडिंग पार्टी गठित कर नियमानुसार दुकान पर दबिश दी और संदिग्ध सुरेश को काबू कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ईटीओ कैथल कंचन पाण्डया के समक्ष दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर की निचली दराज में रखी पॉलीथिन से 506 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे एसआई विक्रम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के दो मामले दर्ज हैं।

SEO Meta Title

कैथल में परचून दुकान से 506 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

SEO Meta Description

कैथल के चौशाला गांव में थाना कलायत पुलिस ने परचून दुकान पर दबिश देकर 506 ग्राम गांजा बरामद किया। दुकान संचालक सुरेश को गिरफ्तार किया गया।

Focus Keywords

कैथल गांजा बरामद, कैथल पुलिस, कलायत पुलिस, गांजा तस्करी, चौशाला गांजा, 506 ग्राम गांजा, नशा तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *