कैथल, 8 अक्टूबर 2026। जिला कैथल पुलिस में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को एएसआई से सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति मिलने पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने रामजुवारी और विकास के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामजुवारी और विकास को एएसआई से सब इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट किया गया है। इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने दोनों पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ पुलिस कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। नई जिम्मेदारी को ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाना चाहिए।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्य के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने दोनों नव पदोन्नत सब इंस्पेक्टरों को विभागीय जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने और बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा
पदोन्नति पाने वाले एसआई रामजुवारी और एसआई विकास ने एसपी मनप्रीत सिंह सूदन का आभार व्यक्त किया। दोनों ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा।
एसआई रामजुवारी वर्तमान में सभी ईआरवी, राइडर और नाका इंचार्ज के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं एसआई विकास थाना चीका में कार्यरत हैं।
कैथल पुलिस विभाग में दोनों कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply