कैथल, 5 अक्टूबर। सट्टा खाईवाली का धंधा करने वालों के खिलाफ कैथल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA कलायत पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4950 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि CIA कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई मंजीत सिंह की टीम को सट्टा खाईवाली के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 7, रामगढ़ रोड कलायत में कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 7 रामगढ़ रोड कलायत निवासी सरवन कुमार उर्फ बोबी अपने मकान के बाहर गली में सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा था। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को मौके पर काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4950 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कैथल पुलिस की ओर से सट्टा खाईवाली और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply