“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में PO पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार


कैथल, 1 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पीओ/बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस के पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग दो मामलों में दो घोषित भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई रणदेव सिंह की टीम ने गांव बरसाना निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 31 मई 2021 को पूंडरी पुलिस ने विक्रम को अवैध शराब की भट्ठी चलाते हुए काबू किया था। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था।
उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद माननीय न्यायालय ने 20 मई 2026 को विक्रम को पीओ (Proclaimed Offender) घोषित किया था।
वहीं, दूसरे मामले में एसआई सतीश कुमार की टीम ने गांव कैलरम निवासी सुनील को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 9 मई 2018 को कलायत थाना क्षेत्र में सुनील ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को चोटें मारी थीं। इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में भी आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते माननीय न्यायालय ने 4 अगस्त 2026 को सुनील को पीओ घोषित किया था।
कैथल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *