“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में नशा तस्करों पर एंटी नारकोटिक सैल का शिकंजा, 4 माह में 59 आरोपी गिरफ्तार

38 नशा तस्करी मामलों में कार्रवाई, 11 मामले कमर्शियल क्वांटिटी के; एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

कैथल, 14 अगस्त। नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और ‘नशा मुक्त हो जिला’ मुहिम के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली एंटी नारकोटिक सैल की टीम को कैथल पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एंटी नारकोटिक सैल ने पिछले चार महीनों में नशा तस्करी के 38 मामलों में कार्रवाई करते हुए 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की। चार महीनों में दर्ज 38 नशा तस्करी के मामलों में से 11 मामले कमर्शियल क्वांटिटी से संबंधित हैं, जिनमें 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने चोरी, स्नैचिंग, शराब तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामलों में भी सराहनीय कार्रवाई की। टीम द्वारा ऐसे 34 मामलों में आरोपियों को काबू किया गया।

पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई शुभकरण, एसआई बलराज, एसआई जयभगवान, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई रोहताश, महिला एचसी सुमन, एचसी सुनील सहित अन्य टीम सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएसपी रमेश चंद्र भी मौजूद रहे।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की तत्परता और समर्पण ही पुलिस की वास्तविक पहचान है। निष्ठापूर्वक ड्यूटी करते हुए खाकी का मान-सम्मान बनाए रखने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभाग को गर्व है।

उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस के अन्य जवान भी इन पुलिसकर्मियों से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। बहादुरी और निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।

SEO Meta Title: कैथल में नशा तस्करों पर शिकंजा, 4 माह में 59 आरोपी गिरफ्तार

SEO Meta Description: कैथल एंटी नारकोटिक सैल ने 4 महीनों में नशा तस्करी के 38 मामलों में 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 11 कमर्शियल क्वांटिटी मामलों में 16 आरोपी काबू हुए। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने टीम को सम्मानित किया।

Focus Keywords: कैथल नशा तस्करी, एंटी नारकोटिक सैल कैथल, कैथल पुलिस, नशा तस्कर गिरफ्तार, मनप्रीत सिंह सूदन, नशा मुक्त हो जिला, कैथल क्राइम न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *