कैथल, 1 अक्टूबर। जिले में नशे और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कैथल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी रामथली की टीम ने एक आरोपी को 12 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी रामथली के एसपीओ हरप्रीत सिंह और एचसी हरजीत की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव खरका से थेह खरक रजवाहे पर नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को गांव थेह खरक की तरफ से एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक कैनी लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर वह व्यक्ति वापस मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान छोटु राम निवासी खरका के रूप में हुई। पुलिस द्वारा प्लास्टिक कैनी की जांच करने पर उसमें से 12 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply