“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में 264 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

कैथल, 14 अगस्त। कैथल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी तीन युवकों को 264 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार भी जब्त की है।

डीएसपी कैथल रमेश चंद्र ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जय भगवान की टीम सीवन बाईपास पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में तीन युवक हेरोइन लेकर चीका की तरफ से आ रहे हैं और अंबाला रोड होते हुए कैथल की ओर जाएंगे।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंबाला रोड कैथल पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद सूचना में बताए गए नंबर की कार दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया और उसमें सवार तीनों युवकों को काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान विशाल निवासी गांव मालू वाला, जिला तरनतारन, पंजाब, अजयदीप निवासी गांव मुसे खुर्द वाला, जिला तरनतारन, पंजाब तथा हरप्रीत के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी रमेश चंद्र की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आगे की दोनों सीटों के बीच बने बॉक्स से काले रंग की पॉलीथिन में रखी पारदर्शी पन्नी बरामद हुई, जिसमें 264 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मिला।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना शहर कैथल में मामला दर्ज किया। मौके पर पहुंचे एएसआई जगभान सिंह ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

SEO Meta Title

कैथल में 264 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

SEO Meta Description

कैथल में एंटी नारकोटिक सैल ने 264 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्विफ्ट कार जब्त कर मामला दर्ज किया।

Focus Keywords

कैथल हेरोइन तस्करी, 264 ग्राम हेरोइन, कैथल पुलिस, नशा तस्कर गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सैल कैथल, पंजाब के नशा तस्कर, चिट्टा बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *