“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में 21 किलो गांजा सप्लाई मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो सप्लायर गिरफ्तार


कैथल, 2 अक्टूबर। नशा तस्करों की जड़ तक पहुंचकर नशे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत कैथल पुलिस की CIA-1 टीम ने 21 किलो गांजा फूल पत्ती सप्लाई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि CIA-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई जयभगवान की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव बांसा, जिला करनाल निवासी सोमनाथ तथा गांव नुरूखेड़ी निवासी राजेंद्र को काबू किया है।
29 सितंबर को 21 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को CIA-1 पुलिस की टीम ने गांव बरटा से गांव गलौली जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी के दौरान गांव रेवर, जिला जींद निवासी टिंकू को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में 21 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद हुई थी।
इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था और मामले की आगामी जांच एसआई जयभगवान को सौंपी गई।
जांच में सामने आया सप्लाई नेटवर्क
पुलिस की आगामी जांच में सामने आया कि आरोपी टिंकू को गांजा फूल पत्ती सोमनाथ ने उपलब्ध करवाई थी, जबकि सोमनाथ को यह गांजा राजेंद्र ने सप्लाई किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर व्यापक पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस रिमांड के दौरान गांजा सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *