“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान 2026: कैथल में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, बाइक-ई-बाइक रैली और सेल्फी प्वाइंट होंगे आकर्षण

कैथल, 7 अगस्त। जिले में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिलेभर में तिरंगा यात्राएं, साइकिल एवं बाइक रैलियां, ई-बाइक रैली, प्रदर्शनी, तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता और तिरंगा सेल्फी प्वाइंट जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा लघु सचिवालय सहित कई सरकारी भवनों को तिरंगा थीम की रोशनी से सजाया जाएगा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: true; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.5303702, 0.42421874);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

यह जानकारी एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित सभी विभागाध्यक्षों की बैठक में दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

शिक्षा, खेल और उच्च शिक्षा विभाग निभाएंगे अहम भूमिका

एडीसी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए जिला नगर आयुक्त तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए सीईओ जिला परिषद को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूली विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, स्काउट एवं कॉलेज विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित करने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा विभाग साइकिल तिरंगा यात्रा में सहयोग करेगा, उच्च शिक्षा विभाग ई-बाइक रैली आयोजित करेगा तथा खेल विभाग के संयोजन में तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी।

तिरंगा सेल्फी प्वाइंट और ऑनलाइन सहभागिता पर रहेगा जोर

अभियान के दौरान लघु सचिवालय, डीएमसी कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। साथ ही युवाओं को केंद्र सरकार के पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने और ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़ सकें।

प्रदर्शनी, तिरंगा पेंटिंग और विभाजन विभीषिका दिवस भी होंगे आयोजित

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में देशभक्ति विषय पर प्रदर्शनी और तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा, जिसमें देश विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जिले के प्रत्येक नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

SEO Keywords

  • हर घर तिरंगा अभियान कैथल
  • Har Ghar Tiranga 2026
  • Kaithal Tiranga Yatra
  • तिरंगा बाइक रैली
  • तिरंगा साइकिल रैली
  • तिरंगा सेल्फी प्वाइंट
  • स्वतंत्रता दिवस 2026
  • कैथल समाचार
  • डॉ. सुशील कुमार एडीसी कैथल
  • हर घर तिरंगा अभियान हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *