“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

बारिश के बावजूद कैथल में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 महानुभाव सम्मानित

कैथल। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 महानुभावों को सम्मानित किया। इनमें डीसी अपराजिता की पहल पर शहर से कूड़ा बीनकर करीब 40 लाख रुपये दान करने वाले फकीर चंद तथा गांव कैलरम निवासी राहुल को भी सम्मान मिला। राहुल बिना किसी भेदभाव के गांव की गलियों की सफाई करने के लिए सम्मानित किए गए।

शिक्षा विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य के लिए संदीप कुमार, भारत स्काउट एवं गाइड से विकास कुमार, खेल विभाग के जूडो प्रशिक्षक जोगिंद्र कुमार, पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर सुनील व सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. किरण संधू, नगर परिषद से सफाई दरोगा बिट्टू, पंचायत राज विभाग से क्लर्क गगन, डीआईपीआर कार्यालय से अरविंद्र कुमार, सिंचाई विभाग से एसडीएम मनिंद्र सिंह, जिला परियोजना समग्र शिक्षा विभाग से एपीसी मनोज कुमार, एडीसी कार्यालय से सोनिका, जन स्वास्थ्य विभाग से दीपक कुमार, पाबला की सरपंच कविता रानी, गांव रसीना निवासी महेंद्र, अग्निशमन विभाग से लीडिंग फायरमैन राजकुमार, रामनगर निवासी सुरेंद्र सैनी और समाजसेवी लाजपत सिंगला को भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रगीत से हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आगाज

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के पहुंचने पर सबसे पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन हुआ। इसके बाद मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा अपना शुभ संदेश दिया। इसके बाद विभिन्न टुकड़ियों ने मंच के सामने से परेड करते हुए सलामी दी।

समारोह में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पीटी, डंबल और लेजियम शो के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। डीएवी पूंडरी के विद्यार्थियों ने योग की प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन हुआ। मुख्य अतिथि ने आसमान में खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे छोड़कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

भारी बारिश के बावजूद प्रशासन ने समय पर तैयार किया मैदान

शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण पुलिस लाइन मैदान में काफी पानी भर गया था। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने सुबह से ही तैयारियां तेज कर दीं। डीसी अपराजिता के निर्देशानुसार एडीसी डॉ. सुशील कुमार, सीटीएम कैप्टन परमेश सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सुबह करीब चार बजे से मैदान में जुटे रहे।

सुबह साढ़े आठ बजे तक मैदान में नई मिट्टी डलवाकर पानी की निकासी करवाई गई। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए मैदान में दो से तीन लेयर मेट बिछाई गईं और पूरे परिसर को कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया। जिला प्रशासन की इस तत्परता के चलते बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित हुआ।

डीसी अपराजिता ने आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें सफल आयोजन की बधाई दी।

SEO Meta Title: कैथल में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, 20 महानुभाव सम्मानित

SEO Meta Description: कैथल में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 महानुभावों को सम्मानित किया। बारिश के बावजूद प्रशासन ने सफल आयोजन कराया।

Focus Keywords: कैथल स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026, कृष्ण कुमार बेदी, डीसी अपराजिता, कैथल समाचार, स्वतंत्रता दिवस समारोह कैथल, फकीर चंद सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *