कैथल। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट सूची जारी किए जाने के बाद आर.के.एस.डी. (पी.जी.) महाविद्यालय, कैथल में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
महाविद्यालय के प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि आर.के.एस.डी. महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि समय पर प्रवेश लेकर विद्यार्थी अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि दूसरी मेरिट सूची में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की श्रेणीवार कट-ऑफ जारी कर दी गई है। इस बार बी.कॉम. (एडेड) में अखिल भारतीय मुक्त (सामान्य) श्रेणी (AIOC) की कट-ऑफ 94.80 प्रतिशत से 87.80 प्रतिशत रही, जो सभी पाठ्यक्रमों मे
इसके अलावा बी.ए. (एडेड) में 88.80 से 82.20 प्रतिशत, बी.सी.ए. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में 87.20 से 84.40 प्रतिशत, बी.सी.ए. (डेटा साइंस) में 86.60 से 82.60 प्रतिशत, बी.सी.ए. (सामान्य) में 86.60 से 77.20 प्रतिशत, बी.एससी. स्पोर्ट्स में 86.00 से 83.20 प्रतिशत, बी.बी.ए. में 83.40 से 81.80 प्रतिशत, बी.एससी. लाइफ साइंस (एडेड) में 81.80 से 76.40 प्रतिशत, बी.कॉम. (सेल्फ फाइनेंस) में 79.40 से 75.40 प्रतिशत, बी.एससी. फिजिकल साइंस (सेल्फ फाइनेंस) में 74.80 से 60.00 प्रतिशत, बी.एससी. लाइफ साइंस (सेल्फ फाइनेंस) में 74.80 से 56.20 प्रतिशत तथा बी.ए. (सेल्फ फाइनेंस) में 69.60 से 57.60 प्रतिशत कट-ऑफ दर्ज की गई।
प्राचार्य ने बताया कि हरियाणा सामान्य (HOGC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS-AIOC एवं EWS-HOGC), अन्य अनुसूचित जाति (OSC), वंचित अनुसूचित जाति (DSC), पिछड़ा वर्ग-ए (BCA) तथा पिछड़ा वर्ग-बी (BCB) सहित सभी श्रेणियों की उच्चतम एवं न्यूनतम कट-ऑफ भी विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।
डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे मेरिट सूची में अपना नाम देखते ही बिना किसी देरी के आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनकी सीट सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित सहायता के लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क और सहायता काउंटर लगातार कार्यरत हैं।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी पाठ्यक्रमों की श्रेणीवार कट-ऑफ सूची सूचना पट्ट एवं प्रवेश सहायता केंद्र पर उपलब्ध है। विद्यार्थी अपनी श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ देखकर समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी जानकारी के लिए प्रवेश सहायता केंद्र से संपर्क करें।
Focus Keywords:
- RKSD College Kaithal Second Merit List 2026
- RKSD College Admission 2026
- RKSD College Cut Off 2026
- RKSD College Kaithal
- Haryana UG Admission 2026
- RKSD College Second Merit List
- Kaithal College Admission
- बीकॉम एडेड कट-ऑफ
- आरकेएसडी कॉलेज कैथल दूसरी मेरिट सूची
- हरियाणा कॉलेज प्रवेश 2026
Slug: rksd-college-kaithal-second-merit-list-2026-cut-off-admission

Leave a Reply