“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में 3.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, 2.98 लाख मीट्रिक टन का उठान


कुल खरीद के मुकाबले 76 प्रतिशत धान का उठान पूरा, किसानों की फसल की सुचारू खरीद के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध
कैथल, 19 अक्टूबर। कैथल जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद और उठान का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में अब तक किसानों से 3,92,935 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि 2,98,938 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। इस प्रकार कुल खरीदे गए धान के मुकाबले करीब 76 प्रतिशत उठान पूरा हो चुका है।
डीसी अपराजिता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में धान की खरीद और उठान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और मंडियों में व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।
डीएफएससी ने खरीदा 1.91 लाख मीट्रिक टन धान
डीसी अपराजिता ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग (डीएफएससी) द्वारा अब तक 1,91,651 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 1,45,000 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। इस प्रकार विभाग द्वारा खरीदे गए धान का करीब 76 प्रतिशत उठान पूरा किया जा चुका है।
हैफेड ने 1.33 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की
हैफेड द्वारा जिले की मंडियों में अब तक 1,33,264 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 98,647 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। इस एजेंसी द्वारा खरीदे गए धान के मुकाबले करीब 74 प्रतिशत उठान पूरा किया जा चुका है।
एचएसडब्ल्यूसी ने किया 81 प्रतिशत धान का उठान
हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) द्वारा अब तक 68,020 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 55,291 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। इस एजेंसी द्वारा खरीदे गए धान के मुकाबले करीब 81 प्रतिशत उठान पूरा किया जा चुका है।
धान खरीद और उठान प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर
डीसी अपराजिता ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की फसल की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारी और नोडल अधिकारी इस कार्य में जुटे हुए हैं। धान खरीद और उठान की प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि मंडियों में व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें और किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।