“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल: गुहला पुलिस ने हेरोइन सप्लायर अंग्रेज उर्फ गेजा को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

कैथल, 16 अक्टूबर। कैथल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना गुहला पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के आरोपी अंग्रेज उर्फ गेजा निवासी गांव शादीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जसपाल सिंह से बरामद हुई थी 6.08 ग्राम हेरोइन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिले में नशा तस्करों और नशे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना गुहला पुलिस की एएसआई सलिंद्र के नेतृत्व वाली टीम ने हेरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया।

मामले की शुरुआत 10 अगस्त को हुई थी। उस दिन सीआईए गुहला पुलिस की टीम ने समाना से रजवाहा पटरी पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार जसपाल सिंह निवासी गांव मुरादपुर, जिला पटियाला (पंजाब) को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई थी।

इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। मामले की आगामी जांच एएसआई सलिंद्र द्वारा की गई।

जांच में सामने आया सप्लायर का नाम

पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि जसपाल सिंह को बरामद हुई हेरोइन गांव शादीपुर निवासी अंग्रेज उर्फ गेजा ने उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंग्रेज उर्फ गेजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,000 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कैथल पुलिस नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशे की सप्लाई से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखे हुए है।