“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

RKSD कॉलेज कैथल में सौंदर्य एवं स्वास्थ्य पर संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों को बताए रोजगार के अवसर

कैथल। स्थानीय आरकेएसडी महाविद्यालय, कैथल की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (IIC) एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से नवीन जिंदल स्किल सेंटर के सहयोग से ‘सौंदर्य एवं स्वास्थ्य’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यक्तिगत साज-सज्जा, सौंदर्य देखभाल, स्वास्थ्य तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने महिला प्रकोष्ठ की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में सौंदर्य और स्वास्थ्य जैसे विषयों को भी उचित महत्व देना चाहिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने सौंदर्य एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में यह क्षेत्र व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ रोजगार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

अजय भारद्वाज ने साझा किए व्यावसायिक अनुभव

मेकअप स्टूडियो एवं एकता कॉस्मेटिक लिमिटेड से जुड़े अजय भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावसायिक अनुभव और ज्ञान को साझा किया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, सौंदर्य देखभाल, व्यक्तित्व विकास और मेकअप के क्षेत्र में नवीनतम रुझानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को सौंदर्य एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, व्यावसायिक कौशलों और स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कौशल आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थी इस क्षेत्र में बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

रोजगारोन्मुखी कौशल के प्रति किया जागरूक

आरकेएसडी कॉलेज की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल और महिला प्रकोष्ठ की इस पहल ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी अवसरों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. अलीशा गोयल ने किया। उन्होंने अंत में धन्यवाद प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आईआईसी की संयोजक डॉ. रचना सरदाना, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. रेखा, डॉ. चेतना और डॉ. हिमांशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *