“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

कैथल, 8 अक्टूबर 2026। इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय, कैथल की छात्राओं ने एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने उत्कृष्ट सीजीपीए हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम में जानवी ने 9.17 सीजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं राघविंदर, ऋतु और विशाखा ने 9.04 सीजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अक्षिता ने 9.00 सीजीपीए हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

9 सीजीपीए सहित कई छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की 5 छात्राओं ने 9 सीजीपीए, 21 छात्राओं ने 8 से अधिक सीजीपीए तथा 16 छात्राओं ने 8 सीजीपीए प्राप्त किया। छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान श्री राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं और प्राध्यापकों की कड़ी मेहनत के चलते महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्तर के साथ-साथ आसपास के जिलों और हरियाणा के महाविद्यालयों में अपनी पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर अपने माता-पिता और महाविद्यालय का नाम रोशन करना पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

छात्राओं की सफलता पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने भी छात्राओं एवं प्राध्यापकवर्ग को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से प्रोफेसर अंकिता, प्रोफेसर राधिका शर्मा, प्रोफेसर रश्मि शर्मा, प्रोफेसर अंशिका, प्रोफेसर कोमल एवं प्रोफेसर अक्षिता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *