“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में 1 किलो 167 ग्राम अफीम सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर


कैथल, 2 अक्टूबर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 167 ग्राम अफीम सप्लाई करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खरकां निवासी बबुराम के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करों और उनके सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की अगुवाई में एसआई जसबीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए अफीम सप्लायर बबुराम को गिरफ्तार किया।
1 किलो 167 ग्राम अफीम के साथ पहले आरोपी को पकड़ा था
पुलिस के मुताबिक, एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने 29 सितंबर को गांव नौच नहर पुल के पास गांव नौच निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक थैले में 1 किलो 167 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। इस मामले में थाना सदर कैथल में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की आगे की जांच एसआई जसबीर सिंह द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि प्रवीण के कब्जे से बरामद अफीम गांव खरकां निवासी बबुराम ने उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बबुराम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिमांड में सप्लाई नेटवर्क की होगी जांच
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अफीम की सप्लाई कहां से की गई थी और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *