कैथल, 2 अक्टूबर। जिला पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग चार मामलों में चार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 69 बोतल शराब तथा 100 लीटर लाहन बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अलग-अलग मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम ने डीडी सिटी के सामने प्यौदा रोड स्थित एक दुकान पर दबिश देकर मंदीप निवासी शक्ति नगर, डोगर पट्टी कैथल को काबू किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 150 पव्वे देसी शराब बरामद किए।
खेत में बने कोठे से 100 लीटर लाहन बरामद
दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव गुहणा निवासी ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानी के खेत में बने कोठे पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे में रखे एक ड्रम से 100 लीटर लाहन बरामद किया और आरोपी को काबू कर लिया।
पुण्डरी पुलिस ने 18 बोतल देसी शराब के साथ आरोपी पकड़ा
तीसरे मामले में थाना पुण्डरी पुलिस की टीम ने गांव भाणा से रसनपाल निवासी करीमपुर पचतौर, मियाऊ बदायूं, दातागंज, उत्तर प्रदेश को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 18 बोतल देसी शराब बरामद की गई।
सीवन में हथकढ़ी शराब बरामद
एक अन्य मामले में थाना सीवन पुलिस की टीम ने सीवन निवासी साहिल के मकान पर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 13.75 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर काबू कर लिया।
पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply