“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

RKSD कॉलेज में फिजिकल ओपन काउंसलिंग शुरू, 9 अगस्त को खुलेगा एडमिशन पोर्टल; रविवार को भी कॉलेज रहेगा खुला

कैथल, 8 अगस्त। आरकेएसडी कॉलेज, कैथल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम वर्ष (UG-I) पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल ओपन काउंसलिंग शुरू हो गई है। शनिवार को उन विद्यार्थियों की फिजिकल काउंसलिंग की गई, जिन्होंने उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर आरकेएसडी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रथम और द्वितीय मेरिट सूची में उनका नाम नहीं आ पाया था।

9 अगस्त को दोबारा खुलेगा ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल

उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा की संशोधित प्रवेश समय-सारणी के अनुसार रविवार, 9 अगस्त को केंद्रीकृत ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल फिर से खोला जाएगा। इस दौरान नए विद्यार्थी नया पंजीकरण कर सकेंगे, जबकि पहले से पंजीकृत विद्यार्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए 9 अगस्त रविवार को आरकेएसडी कॉलेज भी दाखिलों के लिए खुला रहेगा। कॉलेज में रिक्त सीटों पर फिजिकल ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

आरकेएसडी कॉलेज फिजिकल काउंसलिंग की श्रेणीवार कट-ऑफ

शनिवार को हुई पहली फिजिकल ओपन काउंसलिंग में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ जारी की गई।

बीए एडिड में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 99 से 81, अखिल भारतीय मुक्त आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 67 से 57, हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 79 से 56 और पिछड़ा वर्ग-ए की 50 रही।

बीकॉम एडिड में अखिल भारतीय मुक्त आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कट-ऑफ 88, हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 100 से 87, हरियाणा मुक्त सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 71, अन्य अनुसूचित जाति (OSC) की 59, वंचित अनुसूचित जाति (DSC) की 66, पिछड़ा वर्ग-ए की 77 से 66 और पिछड़ा वर्ग-बी की 67 रही। बीकॉम एसएफएस में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 74 से 71 तथा हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 69 रही।

बीएससी स्पोर्ट्स में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 79 और हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 71.2 से 64.2 रही। बीएससी लाइफ साइंस एडिड में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 96.2 से 71.8 तथा हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 71.2 से 55.6 रही। बीएससी लाइफ साइंस एसएफएस में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 64 रही।

बीएससी फिजिकल साइंस एडिड में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 92.2 से 69.6 तथा हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 68.6 से 60 रही। बीएससी फिजिकल साइंस एसएफएस में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 88.4 से 73 रही।

बीबीए में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 90.4 से 78.8, हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 84.2 से 75 तथा पिछड़ा वर्ग की 68.6 से 55.2 रही।

बीसीए एआई में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 87.4 से 84.4, हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 82.4 से 79.2, हरियाणा मुक्त सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 73.6 और पिछड़ा वर्ग की 69.6 से 68.4 रही।

बीसीए एसएफएस में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 75.4 से 61 तथा हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 60 से 53.4 रही। वहीं, बीसीए डाटा साइंस में अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी की कट-ऑफ 82.4 से 60.6 तथा हरियाणा मुक्त सामान्य श्रेणी की 61 से 53.4 रही।

सभी पाठ्यक्रमों में सबसे अधिक कट-ऑफ बीकॉम एडिड में 100 रही।

10 से 23 अगस्त तक जारी रहेगी फिजिकल ओपन काउंसलिंग

संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त से 16 अगस्त तक रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी। इस अवधि में विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

इसके बाद यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 17 अगस्त से 23 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी। इस अवधि में 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन अतिरिक्त 100 रुपये विलंब शुल्क भी देय होगा।

विद्यार्थियों के लिए दाखिले का महत्वपूर्ण अवसर

कॉलेज प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का नाम प्रथम या द्वितीय मेरिट सूची में नहीं आया है अथवा जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके, उनके लिए फिजिकल ओपन काउंसलिंग दाखिले का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे 9 अगस्त को एडमिशन पोर्टल खुलते ही नया पंजीकरण अथवा आवेदन में आवश्यक संशोधन पूरा करें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले रिक्त सीटों की उपलब्धता और उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *