“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के डॉ. जगत नारायण और छात्र नेता आकाश पौधारोपण अभियान की उपलब्धि पर सम्मानित

कैथल, 6 अगस्त। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय (एमवीएसयू), कैथल के लिए गौरव का विषय रहा कि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जगत नारायण तथा युवा कल्याण समिति के छात्र नेता आकाश को पौधारोपण अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

4 अगस्त 2026 को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की युवा कल्याण समिति एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राकेश संधू की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि हरियाणा साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष श्री कुलदीप अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों की युवा कल्याण गतिविधियों और विद्यार्थियों की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. जगत नारायण तथा छात्र नेता आकाश को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की युवा कल्याण समिति ने जुलाई 2026 में कुलगुरु प्रो. राजेन्द्र कुमार अनायत के संरक्षण एवं मार्गदर्शन, कुलसचिव प्रो. संजय गोयल के परामर्श तथा डॉ. जगत नारायण के नेतृत्व में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बैठक के दौरान इस सफल वृक्षारोपण अभियान को राज्य स्तर पर सराहा गया और अभियान की विशिष्ट उपलब्धि के लिए डॉ. जगत नारायण तथा छात्र नेता आकाश को सम्मानित किया गया। इस सम्मान को विश्वविद्यालय की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक बताया गया।

विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Keywords: MVSU Kaithal, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, डॉ. जगत नारायण, आकाश छात्र नेता, पौधारोपण अभियान, हरियाणा निवास चंडीगढ़, युवा कल्याण समिति, Kaithal News, Haryana University News, Tree Plantation News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *