कैथल, 6 अगस्त। कैथल के अंबाला रोड स्थित आईसीएस ब्रांच में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शिता और सुशासन के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जा रहा है तथा युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए युवाओं को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है, जिससे सरकारी नौकरियों के प्रति युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। उन्होंने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर मेहनत करने तथा आईएएस, एचसीएस सहित अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में जाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार नशा मुक्ति को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है ताकि युवा सही दिशा में आगे बढ़ सकें।
पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि सरकार की पारदर्शी भर्ती नीति के कारण हजारों युवाओं को उनकी प्रतिभा और योग्यता के आधार पर रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि पर्ची और खर्ची की व्यवस्था समाप्त होने के बाद युवाओं का पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ा है। प्रदेश के गांव-गांव में स्थापित पुस्तकालयों में बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जो सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है।
इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह, गोपाल सैनी, सचिन कुमार, आयुष गर्ग, जसबीर सिंह, राजपाल चहल, संजीव, हरपाल शर्मा, सतबीर शर्मा, रामकुमार नैन, रामेश्वर मानस, राहुल खुराना, शिव कुमार और कुशलपाल सैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
SEO Tags:
कैथल न्यूज, Kaithal News, लीला राम, छात्र संवाद कार्यक्रम, हरियाणा सरकार, नायब सिंह सैनी, सरकारी नौकरी, बिना खर्ची बिना पर्ची, रोजगार समाचार, शिक्षा, नशा मुक्ति अभियान, Haryana News, Kaithal Today, Government Jobs Haryana

Leave a Reply