कैथल। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक पाठ्यक्रमों की द्वितीय मेरिट सूची जारी किए जाने के बाद आर.के.एस.डी. (पी.जी.) महाविद्यालय, कैथल में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने द्वितीय मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि द्वितीय मेरिट सूची में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की श्रेणीवार कट-ऑफ जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बी.कॉम. (एडेड) में अखिल भारतीय मुक्त (सामान्य) श्रेणी (AIOC) की कट-ऑफ 94.80 से 87.80, बी.ए. (एडेड) में 88.80 से 82.20, बी.सी.ए. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में 87.20 से 84.40, बी.सी.ए. (डेटा साइंस) तथा बी.सी.ए. (सामान्य) में 86.60, बी.एससी. स्पोर्ट्स में 86.00, बी.बी.ए. में 83.40 तथा बी.एससी. लाइफ साइंस (एडेड) में 81.80 तक कट-ऑफ रही।
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की श्रेणियों का हिंदी अर्थ
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा के लिए श्रेणियों का हिंदी अर्थ इस प्रकार ह
- AIOC – अखिल भारतीय मुक्त (सामान्य) श्रेणी
- HOGC – हरियाणा सामान्य (ओपन) श्रेणी
- EWS-AIOC – आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (अखिल भारतीय मुक्त श्रेणी)
- EWS-HOGC – आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (हरियाणा सामान्य श्रेणी)
- OSC – अन्य अनुसूचित जाति श्रेणी
- DSC – वंचित अनुसूचित जाति श्रेणी
- BCA – पिछड़ा वर्ग–ए
- BCB – पिछड़ा वर्ग–बी
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने मूल दस्तावेजों एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनका प्रवेश समय पर सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply