कैथल, 1 अगस्त। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कैथल पुलिस की इकनॉमिक सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर आर्थिक अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
इकनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई दलबीर सिंह की टीम ने गांव जखौली निवासी संजू को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार गांव पाडला निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपी संजू ने स्वयं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में चालक के पद पर कार्यरत बताया और अपनी उच्च अधिकारियों तक पहुंच होने का दावा किया। उसने कुलदीप और उसके भाई संजीव को सरकारी नौकरी दिलाने के बदले 4 लाख रुपये की मांग की।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने पहले नकद राशि ली और बाद में अलग-अलग किस्तों में अपने गूगल-पे नंबर पर कुल 2,13,659 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। काफी समय बीतने के बावजूद नौकरी नहीं लगने पर आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। बाद में उसने एक कथित जॉइनिंग लेटर भी दिया, जिसकी जांच में वह फर्जी निकला।
जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी और उसके परिजनों ने कथित तौर पर धमकाना शुरू कर दिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पर अन्य लोगों से भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के नाम पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लेने के आरोप हैं।
इस मामले में थाना तितरम में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जाएगी।
F

Leave a Reply